Rasiya Balam In Love With Princess Dug A Lake With His Nails In One Night: राजकुमारी के लिए मूर्तिकार की ऐसी दीवानगी और जूनून! एक रात में नाखूनों से खोदी झील

Rasiya Balam In Love With Princess Dug A Lake With His Nails In One Night राजकुमारी के लिए मूर्तिकार की ऐसी दीवानगी और जूनून! एक रात में नाखूनों से खोदी झील 1 - News Namkeen


Rasiya Balam In Love With Princess Dug A Lake With His Nails In One Night: राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित माउंट आबू एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहाँ कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल हैं, जिनमें से नक्की झील सबसे प्रसिद्ध है।

{getToc} $title={Table of Contents}

नक्की झील एक कृत्रिम झील है, जिसे एक मूर्तिकार ने अपने नाखूनों से खोदकर बनाया था। इस झील के पीछे एक रोमांटिक प्रेम कहानी है, जो आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय है।

आखिर क्या है इस प्रेम कहानी के पीछे का कड़वा सच

Rasiya Balam In Love With Princess Dug A Lake With His Nails In One Night राजकुमारी के लिए मूर्तिकार की ऐसी दीवानगी और जूनून! एक रात में नाखूनों से खोदी झील 2 - News Namkeen


प्रेम की यह गाथा पौराणिक है और बालम रसिया की जिसकी गूंज आज भी यहां की वादियों में सुनाई देती है। पौराणिक मान्यताओँ के मुताबिक भगवान विष्णु ने बालमरसिया के रूप में अवतार लिय़ा था। बालमरसिया ने ही माउंटआबू और दुनिया भर में विश्व प्रसिद्ध दिलवाड़ा जैन मंदिर की रुपरेखा बनाई थी।

माउंटआबू बालम रसिया यानी भगवान विष्णु के आजीवन प्रेम करने के बावजूद कुंवारे रह जाने का गवाह है। राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन माउंटआबू जहां स्थित दिलवाड़ा जैन मंदिर देश के सात अजूबों में शुमार होता है और जिसकी तुलना ताजमहल से भी की जाती है।

दिलवाड़ जैन मंदिर कई ऐतिहासिक और पौराणिक परंपराओं का गवाह है। दिलवाड़ा की मूर्तियां और कलाकारी उस शिल्पी के कल्पनाओं का नमूना है जब भगवान विष्णु ने बालम रसिया के रूप में यहां अवतार लिया था। आज भी यहां प्रेम की एक अद्भुत गाथा एक प्रतीक के रूप में गवाह बनी हुई है जब भगवान विष्णु आजीवन कुंवारे रह गए थे।

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक भगवान विष्णु ने बालमरसिया के रूप में अवतार लिय़ा। पौराणिक कथा के मुताबिक भगवान विष्णु के नये अवतार बालमरसिया ने इस मंदिर की रुपरेखा बनाई थी। दिलवाड़ा जैन मंदिर भगवान विष्णु के बालमरसिया रुप के अवतार की खूबसूरती का इकलौता गवाह है।

कहते हैं भगवान विष्णु आज भी यहां कई रुपों में विचरण करते हैं। भगवान विष्णु का एक अवतार उनका एक मनमोहक रुप बालमरसिया ऐसी मान्यता है कि कहा जाता है कि भगवान विष्णु का ये अवतार गुजरात के पाटन में एक साधारण परिवार के घर में हुआ।

विष्णु भगवान के जन्म के बाद ही पाटन के महाराजा उनके मंत्री वस्तुपाल और तेजपाल ने माउंटआबू में दिलवाड़ा मंदिर के निमार्ण की इच्छा जाहिर की। ये बात पूरे राज्य में आग की तरह फैल गई।

भगवान विष्णु के नये अवतार बालमरसिया ने भी महाराज के इस बात को सुना और वो वस्तुपाल और तेजपाल के पास इस मंदिर की रुपरेखा लेकर पहुंच गए। लेकिन बालमरसिया को अभी कड़ी परीक्षा से गुजरना था।

वस्तुपाल ने बालमरसिया से कहा कि अगर ऐसा ही मंदिर तैयार हो गया तब वो अपनी पुत्री की शादी बालमरिसिया से कर देंगे। भगवान विष्णु के अवतार बालमरसिया ने इस प्रस्ताव को हाथों हाथ लिया। मंदिर को ऐसा बनाया की देखने वालों की आंखें चौधिया गई।

पौराणिक कथा के अनुसार बालमरसिया की होने वाली दादीसास ने छल कर दिया और शादी करने के लिए एक और शर्त रख दी। उन्होंने शर्त रखी कि अगर एक रात में सूरज निकलने से पहले अपने नाखूनों से खुदाई कर मैदान को झील में तब्दील कर देंगे।तब वो अपनी पोती का हाथ बालमरसिया के हाथों में देंगी।

जाहिर है बालमरिया भगवान विष्णु के अवातार थे और उनके लिए ये कोई मुश्किल काम नहीं था।उन्होने एक घंटे में ही ऐसा करके दिखा दिया।इस तरह से माउंटआबू में बन गई नक्की झील। नक्की झील माउंट आबू का एक सुंदर पर्यटन स्थल है।

मीठे पानी की यह झील राजस्थान की सबसे ऊँची झील हैं सर्दियों में अक्सर जम जाती है। यह झील बालमरसिया ने नाखूनों से खोदकर बनाई थी इसीलिए इसे नक्की (नख या नाखून) नाम से जाना जाता है। झील से चारों ओर के पहाड़ियों का दृश्य अत्यंत सुंदर दिखता है।

फिर भी बालमरसिया की होने वाली दादीसास ने अपनी पोती का विवाह उनसे नहीं किया। दरअसल उसने ये छल किया कि वह मुर्गा बन गई और मुर्गा बनकर उसने बांग दे दिया। ऐसा करते देख भगवान विष्णु कोध्रित हो उठे और उन्होंने अपनी होने वाली दादीसास का वध कर दिया और बाद में ये जगह कुंवारी कन्या के रुप मे मशहूर हो गई।

दादीसास मरते-मरते भगवान विष्णु और अपनी पोती को पत्थर के रूप में परिवर्तित होने का अभिशाप दिया। वह खुद भी मर गई और उसके अभिशाप से भगवान विष्णु यानी बालमरसिया का विवाह कुंवारी कन्या से नहीं हो सका और वह दोनों कुंवारे रह गए।

यह स्थान इस बात का गवाह है कि भगवान विष्णु का कुंवारे रह गए और उनका विवाह नहीं हो सका।औरतें यहां आती हैं तो चूडियां चढ़ाती हैं। जबकि इस टीले पर पत्थर मारने की मान्यता है। पौराणिक कथा कहती है कि इसी जगह भगवान विष्णु ने अपनी होने वाली दादीसास का वध करके दफनाया।

श्रद्धालु इस टीले पर पत्थर मारते हैं और ये जगह गवाह बनी बालमरसिया के आजीवन अविवाहित रहने की। तब से इस टीले की प्रेम के एक अद्भत प्रतीक के रूप में आज भी याद किया जाता है।

यह वैलेंटाइन आज का नहीं सदियों पुराना है लेकिन प्रेम की एक मिठास समाहित किए हुए हैं जब भगवान विष्णु यानी बालम रसिया के चाहने के बावजूद उनकी शादी नहीं हुई और वो आजीवन कुंवारे रह गए।

नक्की झील का निर्माण

Rasiya Balam In Love With Princess Dug A Lake With His Nails In One Night राजकुमारी के लिए मूर्तिकार की ऐसी दीवानगी और जूनून! एक रात में नाखूनों से खोदी झील 3 - News Namkeen


रसिया बालम ने जिस झील को खोदा था, उसे नक्की झील कहा जाता है। नक्की का अर्थ है "नाखून"। रसिया बालम ने इस झील को अपने नाखूनों से खोदा था, इसलिए इसे नक्की झील कहा जाता है।

नक्की झील माउंट आबू का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह झील मीठे पानी की है और इसका आकार एक आंख जैसा है। झील के चारों ओर पहाड़ियां हैं, जो इसे एक अद्भुत दृश्य प्रदान करती हैं।

नक्की झील का बनावट

नक्की झील, माउंट आबू का एक बेहद सुंदर पर्यटन स्थल है, जिसे मूर्तिकार रसिया बालम ने अपने नाखूनों से बनाया था। यह झील समुद्र तल से 1200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और राजस्थान की सबसे ऊंची झीलों में से एक है। इसे नक्की झील के नाम से जाना जाता है, क्योंकि इसे नाखूनों से खोदकर बनाया गया था।

नक्की झील के खास आकर्षण

नक्की झील का आकर्षण उसके प्राकृतिक सौंदर्य में है। झील के चारों ओर बिखरी हरे-भरे मैदान और उच्च पहाड़ियाँ इसे एक खूबसूरत स्थल बनाते हैं।

सनसेट प्वाइंट से डूबते सूर्य का दृश्य देखना अद्वितीय होता है और यहां के प्राकृतिक चट्टानें, टॉड रॉक और नन रॉक, भी दर्शनीय हैं। मानसून के दौरान, यहां की दृश्यता और भी बढ़ जाती है, जो पर्यटकों को मग्न कर देती है।

नक्की झील की विशेषताएं

नक्की झील की कुछ विशेषताएं निम्नलिखित हैं:

  • यह राजस्थान की सबसे ऊंची कृत्रिम झील है।
  • यह झील समुद्र तल से 1200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
  • झील का आकार एक आंख जैसा है।
  • झील के चारों ओर पहाड़ियां हैं।
  • झील में बोटिंग की सुविधा उपलब्ध है।

नक्की झील का महत्व

नक्की झील माउंट आबू के लिए एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। यह झील एक रोमांटिक प्रेम कहानी का प्रतीक है। नक्की झील राजस्थान की संस्कृति और इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

नक्की झील की यह प्रेम कहानी नक्की झील को एक रोमांचक और रोमांटिक स्थल बनाती है, जो पर्यटकों के बीच में लोकप्रिय है। रसिया बालम की प्रेम कहानी और नक्की झील का प्राकृतिक सौंदर्य एक साथ यहां का एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करते हैं, जो लोग आज भी याद करते हैं।

अगर आप हमेशा इसी तरह अपडेटेड रहना चाहते है तो News Namkeen को फॉलो और सब्सक्राइब जरूर करें। अगर आप भी किसी विषय पर जानकारी चाहते है तो कमेंट में लिखना ना भूलें।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form